REET Recruitment 2025: राजस्थान में अध्यापक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, 17 जनवरी से शुरू होंगी परीक्षाएँ

REET Recruitment 2025: जयपुर। राजस्थान के हजारों युवा जो शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम (Time Table) आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। प्रदेश में कुल 7,759 पदों पर होने वाली इस भर्ती की परीक्षाएँ 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक चलेंगी।

परीक्षा का पूरा शेड्यूल: एक नज़र में

बोर्ड ने अभ्यर्थियों की संख्या और विषयों की विविधता को देखते हुए परीक्षा को सुबह और शाम की दो पालियों में विभाजित किया है। सुबह की पाली 10:00 AM से 12:30 PM और दोपहर की पाली 03:00 PM से 05:30 PM तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का नाम परीक्षा तिथि परीक्षा समय
प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (Level-1) 17-01-2026 प्रातः 10:00 से दोपहर 12:30
उच्च प्राथमिक (Level-2) Science-Maths 18-01-2026 (Morning) प्रातः 10:00 से दोपहर 12:30
उच्च प्राथमिक (Level-2) Social Study 18-01-2026 (Evening) अपराह्न 03:00 से सायं 05:30
उच्च प्राथमिक (Level-2) English 19-01-2026 (Morning) प्रातः 10:00 से दोपहर 12:30
उच्च प्राथमिक (Level-2) Hindi 19-01-2026 (Evening) अपराह्न 03:00 से सायं 05:30
प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (Level-1) Sanskrit 20-01-2026 (Morning) प्रातः 10:00 से दोपहर 12:30
उच्च प्राथमिक (Level-2) Sanskrit 20-01-2026 (Evening) अपराह्न 03:00 से सायं 05:30

Admit Card: आज से डाउनलोड शुरू, ऐसे करें प्राप्त

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र (Admit Card) आज, 12 जनवरी 2026 से बोर्ड की वेबसाइट और SSO पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा कोई एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: https://recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard

  2. Get Admit Card विकल्प पर क्लिक करें

  3. अपना Application Number एवं Date of Birth दर्ज करें

  4. Admit Card डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने कड़े निर्देश जारी किए हैं:

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग: अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।

  • साथ क्या लाएं: ई-प्रवेश पत्र, एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) और एक पारदर्शी नीला/काला बॉलपॉइंट पेन।

  • ड्रेस कोड: बोर्ड द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य है। कोट, टाई, मफलर या बड़ी जेब वाले कपड़े पहनकर आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

  • OMR और प्रश्न पत्र: परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र बुकलेट और OMR शीट की कार्बन कॉपी घर ले जाने की अनुमति होगी।

बोर्ड ने सख्त हिदायत दी है कि किसी भी प्रकार की अनुचित साधनों (Cheating) के उपयोग पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक बार विस्तृत दिशा-निर्देश जरूर पढ़ लें।

Join WhatsApp Join Telegram
error: Content is protected !!
Scroll to Top